सोने की खरीदारी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर क्या कहा घांटी ज्वेलर्स के कर्णधार शुभोजीत घांटी ने
1 min read
आसनसोल :पश्चिम एशिया में चल रही अस्थिरता की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देश के लोगों से अनुरोध किया था कि वह ईंधन की खपत कम करें और 1 साल तक सोने की खरीदारी ना करें क्योंकि इन दोनों ही चीजों को बाहर से आयात करना पड़ता है और जितना ज्यादा आयात करना पड़ेगा उतनी ज्यादा विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ेगी। जिस वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह अपील की थी। इसे लेकर आज हमने आसनसोल के प्रख्यात सोने के गहनों की दुकान घांटी ज्वेलर्स के मालिक शुभोजित घांटी से बात की तो उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री जब कोई अपील करते हैं तो उसका असर देश के लोगों पर होता है और प्रधानमंत्री के इस अपील का भी देशवासियों पर असर हुआ है और सोने की खरीदारी में कुछ गिरावट तो जरूर देखी जा रही है लेकिन यह भी सच है कि अभी पश्चिम एशिया में चल रही अशांति की वजह से देश में कठिनाई का दौर चल रहा है इसलिए इस देश के स्वार्थ को ध्यान में रखते हुए अगर लोगों को ईंधन और सोने की खरीदारी में कटौती करनी पड़ रही है या प्रधानमंत्री यह अनुरोध कर रहे हैं तो देश हित को सामने रखते हुए ऐसा करना उचित है क्योंकि देश हित से बड़ा और कुछ नहीं होता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हमारे देश में लड़कियों की शादी के समय सोना देना पारंपरिक रूप से बेहद शुभ माना जाता है इस वजह से भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह अपील कर रहे हो लेकिन सोने की खरीदारी पूरी तरह से बंद होगी यह हो नहीं सकता और प्रधानमंत्री खुद भी यह बात जानते हैं । उन्होंने कहा कि एक संतुलन बनाए रखना होगा ताकि देश पर अतिरिक्त बोझ भी ना पड़े और लोगों की जरूरत भी पूरी होती रहे क्योंकि सोना सिर्फ दिखावे के लिए नहीं हमारे देश में सोना लोग संपत्ति के तौर पर भी खरीदते हैं। उन्होंने कहा कि अभी पूरी दुनिया में अशांति फैली हुई है जिसका असर भारत पर पड़ना लाजमी है उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर इस पूरे संकट से देश को निकालने में कामयाब होंगे। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि किसानों के सामने जो खाद के संकट की आशंका बन गई है उससे निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कदम उठाएं














