shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

सत्ता परिवर्तन के बाद पुलिस हरकत में आसनसोल में बालू तस्करी के आरोप में विवेक चक्रवर्ती गिरफ्तार

1 min read

 

आसनसोल :आसनसोल दक्षिण की विधायक और वर्तमान राज्य सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पाल ने पिछले लंबे समय से उनके विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डामरा इलाके में दामोदर नदी से बालू के अवैध खनन के खिलाफ आवाज बुलंद की है टीएमसी के शासनकाल में उन्होंने इसे लेकर कई बार आंदोलन भी किया था लेकिन तत्कालीन सरकार के कार्यकाल के दौरान बालू माफियाओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई बंगाल में अब जब कि सत्ता परिवर्तन हो चुका है और भाजपा की सरकार आ चुकी है पहले दिन से ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने यह साफ कर दिया था कि किसी भी प्रकार के अवैध गतिविधियों को वह बर्दाश्त नहीं करेंगे और ऐसे सभी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी जो अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाएंगे मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद समूचे बंगाल के साथ-साथ आसनसोल में भी पुलिस हरकत में आ गई बताया जा रहा है कि आसनसोल दक्षिण थाने की पुलिस में गुरुवार सुबह डामरा इलाके के दामोदर नदी घाट से अवैध बालू खनन करने के आरोप में विवेक चक्रवर्ती तथा दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गुरुवार को उन्हें आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने उन्हें चार दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया अग्निमित्रा पाल ने नई सरकार में मंत्रालय का पदभार संभालते ही ऐलान कर दिया था कि वह प्राकृतिक संसाधनों की लूट को बर्दाश्त नहीं करेंगी उन्होंने दामोदर नदी की बदहाल स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए आरोप लगाया था कि बालु के अवैध खनन और टीएमसी के जमाने में प्रशासन के कुप्रबंधन की वजह से दामोदर नदी का अस्तित्व संकट में पड़ गया है इतना ही नहीं इस क्षेत्र के किसान भी मुश्किलों में घिर गए हैं और आसनसोल के लोगों को पानी की कमी झेलनी पड़ रही है। इस बात के आरोप लगते रहे हैं की दामोदर नदी से बालु के अवैध उत्खनन में विवेक चक्रवर्ती पप्पू माझी दोलु संतोष रवानी और कथित रूप से पुलिस थाने का वाहन चालक गोलू सम्मिलित है सिंडिकेट बनाकर इस अवैध कारोबार को चलाया करते थे स्थिति इतनी ज्यादा खराब हो चुकी है कि दामोदर नदी की तलहटी में अब मिट्टी दिखाई दे रही है स्थानीय लोगों का कहना है कि जब नदी के तल में मिट्टी दिखाई दे तो यह इस बात का संकेत है कि नदी की जल धारण क्षमता पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। आरोप यह भी है के डामरा में विवेक चक्रवर्ती और पप्पू माझी ने मिलकर इस हद तक दामोदर नदी से बालू का अवैध खनन किया था कि नदी की धारा तक मुड़ गई जिससे स्थानीय किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लोगों की उम्मीद है कि अब जबकि बंगाल में सत्ता परिवर्तन हो गया है तो इस दिशा में प्रशासन कोई ना कोई ठोस कार्रवाई जरूर करेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page