दुकानदारों के अनुरोध पर आसनसोल नगर निगम द्वारा हाटन रोड से अतिक्रमण हटाने के लिए दी गई 15 दिनों की मोहलत
1 min read
:आसनसोल के हटन रोड से लेकर इस्माइल मोड़ तक रास्ते के दोनों किनारे अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए शनिवार से अभियान शुरू करने की बात आसनसोल नगर निगम द्वारा कही गई थी। इससे संबंधित अनाउंसमेंट भी करना शुरू हो गया था इसके बाद आज आसनसोल नगर निगम की तरफ से एक नया नोटिस जारी किया गया इस नोटिस में कहा गया है कि आसनसोल के हाटन रोड से इस्माइल मोड़ तक रास्ते के दोनों किनारे जो दुकानदार अपनी दुकानें लगाकर चला रहे हैं उन्होंने नगर निगम से अनुरोध किया है कि उन्हें 15 दिन की मोहलत दी जाए और वह खुद ही अपनी दुकान हटा लेंगे दुकानदारों के इस अनुरोध को मानते हुए आसनसोल नगर निगम की तरफ से अतिक्रमण हटाने के अभियान को 15 दिनों तक के लिए स्थगित किया जा रहा है लेकिन इस नोटिस में यह भी कहा गया है कि अगर 15 दिनों के अंदर यह दुकानदार अपनी दुकानों को खुद पूरी तरह से नहीं हटा लेते तो समय सीमा समाप्त होने के बाद आसनसोल नगर निगम के अधिकारी खुद वहां पर जाएंगे और जगह का निरीक्षण करेंगे अगर कहीं पर कोई दुकान या दुकान का छोटा सा हिस्सा भी पाया गया तो उसे तोड़ दिया जाएगा उन्होंने कहा कि 15 दिनों के समय सीमा समाप्त हो जाने के बाद आसनसोल नगर निगम द्वारा यह कार्रवाई की जाएगी और तब इसकी पूरी जिम्मेदारी उस संबंधित दुकानदार की होगी














