बरसों से बंद पड़ी दुकान फिर से खुली मालिक ने लगाया पुर्व विधायक पर दुकान बंद करवाने का आरोप
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के चेलीडंगाल इलाके में आज एक लगभग 11 साल से बंद पड़े दुकान को खोला गया घटना के बारे में दुकान के मालिक दीपक कुमार मधुकर ने कहा कि यह दुकान 1994 से यहां पर थी पहले यहां पर एक ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाई जाती थी उसके बाद एक पीसीओ बुथ बनाया गया दीपक कुमार ने बताया कि क्योंकि वह भाजपा के समर्थक हैं इसलिए उनकी इस दुकान पर भाजपा के कुछ नेता आकर बैठा करते थे अचानक एक दिन उनके पास पूर्व मंत्री और आसनसोल उत्तर के पुर्व विधायक मलय घटक का फोन आया। दीपक कुमार मधुकर ने कहा कि मलय घटक ने इस बात पर आपत्ति जताई कि उनकी दुकान पर भाजपा के नेता जाकर क्यों बैठ रहे हैं और उन्होंने धमकी दी कि वह उनकी दुकान को बंद करवा देंगे दीपक कुमार ने कहा कि इस पर उन्होंने मलय घटक को कहा कि यह उनकी दुकान है और वह भाजपा समर्थक है तो भाजपा के नेता अगर आकर बैठ रहे हैं तो उसमें आपत्ति की क्या बात है लेकिन मलय घटक ने उनकी दुकान बंद करवा दी। तबसे दुकान बंद थी अब जब के बंगाल में सत्ता परिवर्तन हुआ है तो वह अपनी दुकान खोल रहे हैं उन्होंने कहा कि मलय घटक ने डरा धमका कर उनकी दुकान बंद करवाई थी जिसे आज वह फिर से खोल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उनकी दुकान बंद थी उनकी दुकान से कई सामान भी चोरी हुए हैं उनके नाम पर मीटर लगा हुआ था वह भी गायब है














