विभिन्न मांगों के समर्थन में बीएमएस का टनल गेट पर प्रदर्शन
1 min read
:बीएमएस द्वारा आज अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में बार्नपुर के टनल गेट पर प्रदर्शन किया गया. बीएएमएस की राज्य समिति के सदस्य और बार्नपुर ईस्पात कर्मचारी संघ के महासचिव संजीत बनर्जी ने कहा कि जिस तरह से आईएससीओ प्रबंधन ठेका श्रमिकों को काम से बाहर कर रहा है, उसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन था। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार यहां के मजदूरों को वेज कोड और सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ दे. उन्होंने कहा कि संविदा कर्मी ही नहीं जो स्थायी कर्मचारी हैं, उनके आवास की स्थिति काफी खराब है, लेकिन आईएसपी प्रबंधन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि मजदूरों को ईएसआई का लाभ मिलना बहुत मुश्किल हो जाता है। उन्हें रात में लाइन में लगना पड़ता है लेकिन उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाता है














