पहली जुन से बंगाल की महिलाओं को मिलेगा अन्नपूर्णा भंडार
1 min read
कोलकाता :पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार ने 9 तारीख को शपथ ग्रहण किया था उस दिन शुभेंदु अधिकारी के अलावा पांच और भाजपा विधायकों ने भी शपथ लिया था लेकिन उस दिन पोर्टफोलियो नही दिआ गया था आज हर एक विधायक को उनका दफ्तर दे दिया गया आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल को नारी और शिशु कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें नगर विकास और आवास विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है वहीं उत्तरबंग उन्नयन दफ्तर की जिम्मेदारी निशिथ प्रमाणिक को दी गई है खाद्य दफ्तर की जिम्मेदारी अशोक कीर्तनीया को दी गई है वहीं दिलीप घोष को ग्रामोन्नयन और प्राणी संपर्क विकास दफ्तर की जिम्मेदारी दी गई है आज की पहली कैबिनेट बैठक में यह फैसला भी हुआ कि पहली जून से अन्नपूर्णा भंडार का पैसा भी दिया जाएगा जिसके तहत महिलाओं को ₹3000 दिए जाएंगे














