आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने मेयर को पत्र लिखकर अब अतिक्रमण न हटाने का पूछा कारण
1 min read

आसनसोल :आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय को एक पत्र लिखा है इसके जरिए उन्होंने आसनसोल शहर के हटन रोड बस्तिन बाजार पक्का बाजार सहित विभिन्न इलाकों से अवैध अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया है मेयर को लिखे पत्र में शंभू नाथ झा ने लिखा है कि इससे पहले जब मेयर द्वारा अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया जा रहा था तो कहा जा रहा था कि पूर्व मंत्री के हस्तक्षेप की वजह से वह ऐसा नहीं कर पा रहे है। अब स्थिति बदल चुकी है अब कोई मंत्री उन्हें किसी काम में बाधा नहीं डालेंगे तो अब मेयर विधान उपाध्याय अतिक्रमण हटाने को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए काम शुरू क्यों नहीं करवा रहे हैं ? उन्होंने मेयर से अनुरोध किया कि आसनसोल के लोग अतिक्रमण से परेशान है बाजार पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है इसलिए वह पत्र के जरिए मेयर से अनुरोध कर रहे हैं कि अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू किया जाए। इतना ही नहीं शंभू नाथ झा ने कहा कि अगर इस पूरी प्रक्रिया में आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के किसी प्रकार के सहयोग की उन्हें आवश्यकता होगी तो इसके लिए भी चेंबर तैयार हैं। पत्र के अंत में शंभू नाथ झा ने लिखा है कि अगर मेयर के लिए अतिक्रमण हटाना संभव नहीं होता है तो वह जनता के सामने खुले मंच से इसकी घोषणा भी करें














