ऑनलाइन पेमेंट करने के नाम पर दुकानदारों को झांसा देने के आरोप में एक व्यक्ति पुलिस हिरासत में
1 min read
आसनसोल :एक तरफ केंद्र सरकार ऑनलाइन पेमेंट पर ज्यादा जोर देने के लिए लोगों को उत्साहित कर रही है वही आज ऑनलाइन पेमेंट में फर्जीवाड़ा का एक मामला सामने आया बताया जा रहा है कि नुनी और पंचगछिया इलाके में एक व्यक्ति ने कई दुकानदारों से कुछ सामान खरीदा और ऑनलाइन पेमेंट करने का दावा किया उस व्यक्ति ने दुकानदारों को अपने मोबाइल पर ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद मोबाइल दिखाते हुए आश्वस्त कर दिया कि उन्होंने खरीदे हुए चीजों का पैसा दे दिया है लेकिन बाद में दुकानदारों को पता चला कि पैसा उनके अकाउंट में आया ही नहीं है आरोप है कि उस व्यक्ति ने कई दुकानदारों के साथ यह किया है इसके बाद नुनी इलाके के एक दुकानदार ने उस व्यक्ति का पीछा किया और एचएलजी हॉस्पिटल के सामने उसे पकड़ जब ऑनलाइन पेमेंट क्यों नहीं हुआ इसके बारे में उस व्यक्ति से पूछा गया तो वह बहाने बनाने लगा तब तक दूसरे दुकानदार भी घटना स्थल पर पहुंच गए पुलिस को खबर दी गई पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और उन्होंने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया व्यक्ति रेल पार का रहने वाला बताया जा रहा है और इस तरह से विभिन्न दुकानों में जाकर सामान खरीदता है और फर्जी यूपीआई ऐप के जरिए पेमेंट करने का झांसा देता है दुकानदारों ने इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की














