shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

अग्निमित्रा पाल के दो मंत्रालयों की जिम्मेदारी मिलने पर उनके माता पिता ने जताई खुशी कहा अग्निमित्रा बखुबी निभाएंगी दोनों मंत्रालयों की जिम्मेदार

1 min read

 

आसनसोल :आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल को शुभेंदु अधिकारी के मंत्रिमंडल में दो महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है उन्हें एक तरफ जहां महिला और बाल कल्याण दफ्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई है वहीं उन्हें अर्बन डेवलपमेंट एंड म्युनिसिपल अफेयर्स मंत्रालय का मंत्री भी बनाया गया है। इसे लेकर जब हमने अग्निमित्रा पाल के माता-पिता से बात की तो उन्होंने कहा कि वह उनकी बेटी की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। अग्निमित्रा पाल के पिता इस क्षेत्र के मशहूर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अशोक राय ने कहा कि सबसे पहले उन्होंने टेलीविजन पर यह खबर देखी की उनकी बेटी को मंत्रिमंडल में महिला और बाल कल्याण मंत्रालय का मंत्री बनाया गया है। उसके बाद अग्निमित्रा पाल ने उन्हें फोन किया और बताया और बताया कि उन्हें अर्बन डेवलपमेंट तथा म्युनिसिपल अफेयर्स मंत्रालय की जिम्मेदारी भी दी गई है। डॉ अशोक राय ने कहा कि उनकी बेटी बचपन से ही काफी जुझारू और अपने काम के प्रति समर्पित रहीं हैं। जब अग्निमित्रा पाल ने फैशन डिजाइनिंग की दुनिया में कदम रखने का फैसला लिया था तब भी उन्होंने अपनी निष्ठा और समर्पण भावना से पूरे देश में एक बहुत बड़ा मकाम हासिल किया था इसके बाद जब उन्होंने राजनीति में आने का फैसला लिया तब भी उन्होंने समर्पित भाव से काम किया। डॉक्टर अशोक राय ने कहा कि उनकी बेटी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह जब भी कोई काम करती है उसमें पूरी तरह से लीन हो जाती हैं। उन्हें महिलाओं और बच्चों के लिए काम करना अच्छा लगता है और महिला सशक्तिकरण उनके लिए एक बहुत बड़ा एजेंडा है जिसे वह पूरी निष्ठा के साथ पूरा करना चाहती हैं। डॉक्टर अशोक राय ने इस बात का भरोसा जताया की जिन दो मंत्रालयों की जिम्मेदारी उनकी बेटी को दी गई है वह उन्हें जरूर बहुत अच्छे तरीके से निभाएंगी। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले मतदान के दौरान उनकी बेटी ने जिस तरह की मेहनत की है लोगों के साथ संपर्क बनाया है यही वजह है कि उन्हें दूसरी बार आसनसोल दक्षिण की जनता ने चुनाव में जीत दिलवाया क्योंकि वह हमेशा लोगों के लिए काम करते रहना चाहती हैं और वह लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं का निराकरण करना चाहती है यही वजह है कि उन्हें लोगों का इतना विशाल समर्थन प्राप्त हुआ। जब हमने चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर अशोक राय से पूछा कि महिला और बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी निभाने में वह अपनी तरफ से किस तरह से अग्निमित्रा पाल की मदद कर पाएंगे तो डॉक्टर राय ने कहा कि जब भी उनकी बेटी को उनके चाइल्ड स्पेशलिस्ट होने के अनुभव की जरूरत होगी वह जरूर उन्हें मार्गदर्शन देंगे। वहीं जब उनसे पूछा गया कि उनकी बेटी जब मंत्री बनकर उनके घर आएंगी तो माहौल कैसा रहेगा तो उन्होंने कहा कि हर माता-पिता के लिए उनकी संतान हमेशा खास होती है चाहे वह किसी पद पर रहे या ना रहे। वहीं हमने अग्निमित्रा पाल की मां अपर्णा राय से बात की तो उन्होंने भी कहा कि बचपन से ही उनकी बेटी की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि जब वह किसी चीज को ठान लिया करती थी तो उसे पूरा जरूर करती थी उन्हें पूरा भरोसा है कि उन्हें जिन दो मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है उन्हें वह काफी अच्छे ढंग से निभाएंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के लिए काम करना उनकी बेटी को हमेशा अच्छा लगता है और अब जबकि उन्हें इस मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है तो जरूर महिला सशक्तिकरण और बच्चों के लिए काफी कुछ कर पाएंगी। डॉ अशोक राय और अपर्णा राय दोनों ने ही कहा कि उनकी बेटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्शों से प्रेरित हैं और जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं उनकी बेटी भी उसी नक्शे कदम पर चलते हुए काम करना चाहती हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page