भाजपा की प्रचंड जीत के साथ 4 मई को हुआ बंगाल में विकास का नया सूर्योदय – कृष्णा प्रसाद
1 min read
:पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत मिली पश्चिम बर्दवान जिले में सभी 9 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई जिसे लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी और भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने भी भाजपा की इस जीत पर अपनी खुशी जाहिर की उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल में भाजपा को प्रचंड जीत हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से गृहमंत्री अमित शाह से लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने बंगाल में मेहनत की है उसीका नतीजा है कि आज बंगाल में इतनी प्रचंड जीत हासिल हुई है उन्होंने कहा कि पश्चिम वर्धमान जिले की बात करें तो यहां पर सभी 9 सीटों पर भाजपा को जीत हासिल हुई है यह दिखाता है कि किस तरह से भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेतृत्व से लेकर जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव में प्रतिद्वंदिता की उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए प्रचार करने आए योगी आदित्यनाथ हों या मिथुन चक्रवर्ती या अन्य बड़े नेता सभी ने इस जीत में अपना योगदान दिया है और उनके सम्मिलित योगदान की वजह से ही आज भाजपा कार्यकर्ता को यह दिन देखना नसीब हुआ है उन्होंने कहा कि टीएमसी द्वारा पूरे बंगाल में पिछले 15 सालों में भ्रष्टाचार अत्याचार और हिंदू विरोधी कार्य किए गए थे इस वजह से लोगों में काफी रोष था। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल में जो डबल इंजन की सरकार बनेगी वह बंगाल और इस जिले को प्रगति के पथ पर अग्रसर करेगी उन्होंने 4 मई के दिन को ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि आज से बंगाल में विकास का नया सूर्योदय हो रहा है














