shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

जीत के बाद आसनसोल उत्तर के भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने आसनसोल के सर्वांगीण विकास का किया वादा

1 min read

:पश्चिम बर्दवान जिले की सभी 9 सीटों पर भाजपा को जीत हासिल हुई इसमें आसनसोल उत्तर की सीट भी है इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी कृष्णेंदु मुखर्जी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी टीएमसी प्रत्याशी मलय घटक को परास्त किया। जीतने के बाद सर्टिफिकेट लेने के उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज सुबह ही उन्होंने कहा था कि पूरे बंगाल में भाजपा को 200 से ज्यादा सीट मिलेगी और पश्चिम बर्दवान जिले की सभी 9 सीटों पर भाजपा को जीत हासिल होगी और नतीजे वैसे ही निकले। उन्होंने आसनसोल उत्तर की जनता को धन्यवाद दिया जिन्होंने बीजेपी पर भरोसा जताया और कहा कि आसनसोल के विकास के लिए काफी कुछ करना है ।उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों में इस क्षेत्र में विकास के लिए कुछ भी नहीं किया गया है नाम के वास्ते आसनसोल जिला अस्पताल बनाया गया है लेकिन वहां पर अगर एक साथ 10 मरीज जाते हैं तो सात मरीजों को रेफर करना पड़ता है क्योंकि अस्पताल में सुविधाओं का भारी भाव है ट्रैफिक जाम की समस्या इतनी ज्यादा हो गई है कि लोग हम सड़कों पर निकलने से डर रहे हैं दूसरी तरफ नशे का कारोबार इतना ज्यादा बढ़ गया है कि युवा समाज पूरी तरह से बर्बाद हो रहा है लेकिन इन सब की तरफ टीएमसी ने कभी ध्यान नहीं दिया लेकिन बीजेपी इन मुद्दों पर काम करेगी और पूरे बंगाल के साथ-साथ आसनसोल का विकास करेगी ताकि यहां की जनता एक अच्छा जीवन व्यतीत कर सके। वहीं जीतने के बाद टीएमसी के पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की खबरों को लेकर कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा की 2021 के चुनाव के बाद टीएमसी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर जिस तरह से हमले किए गए थे उनके घरों को जलाए गए थे कई कार्यकर्ताओं की हत्या की गई थी उनको अपने घर से भागना पड़ा था ऐसा कुछ भी भाजपा की जीत के बाद नहीं होगा भाजपा इस तरह की राजनीति में विश्वास नहीं करती जिन लोगों ने भाजपा के पक्ष में मतदान नहीं किया है उनको भी सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी हालांकि उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की एक दो घटनाएं हो रही हैं वह पिछले 15 सालों से आम जनता के दिल में जो भड़ास है वह निकल कर सामने आ रहा है लेकिन उन्होंने कहा कि वह भी नहीं होनी चाहिए और उन पर भी नकेल कसी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page