shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

पश्चिम बर्धमान जिले में चली भगवा आधी 9 की 9 सीटों पर भाजपा ने लहराया जीत का परचम

1 min read

 

आसनसोल :पश्चिम बर्दवान जिले के 9 सीटों में से बाराबनी सीट को टीएमसी का गढ़ माना जाता रहा है लेकिन 2026 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरिजीत राय ने गढ़ को भेद दिया उन्होंने यहां से उन्होंने यहां से पिछले तीन बार के विधायक विधान उपाध्याय को 11722 मतों से पराजित कर दिया अरिजीत राय को 91777 वोट मिले तो वही विधान उपाध्याय का 80555 वोट प्राप्त हुए 2021 के विधानसभा चुनाव में भी अरिजित राय विधान उपाध्याय के खिलाफ चुनाव लड़े थे लेकिन उस समय उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था लेकिन इस बार उन्होंने विधान उपाध्याय को पराजित किया निश्चित रूप से यह एक बहुत बड़ा उलटफेर माना जा सकता है। दुसरी तरफ जमुड़िया में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर बिजन मुखर्जी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी टीएमसी के हरे राम सिंह को 22514 मतों से पराजित कर दिया। डाक्टर मुखर्जी को कुल 90150 तो वहीं हरेराम सिंह को 67636 वोट मिले। आसनसोल दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल ने 2021 के बाद एक बार फिर 2026 में जीत हासिल की। इस बार उन्होंने टीएमसी के वरिष्ठ नेता तापस बनर्जी को पराजित किया भाजपा प्रत्याशी को 40839 वोट से विजय प्राप्त हुई। जहां अग्निमित्रा पाल को 119582 वोट मिले वही तापस बनर्जी को 78743 वोट प्राप्त हुए आपको बता दें कि तापस बनर्जी 2021 में रानीगंज से विधायक चुने गए थे लेकिन टीएमसी ने इस बार उन्हें आसनसोल दक्षिण से खड़ा किया था आसनसोल दक्षिण तापस बनर्जी का गृह क्षेत्र हैं ऐसे में अग्निमित्रा पाल द्वारा तापस बनर्जी को उनके अपने गृह क्षेत्र में पराजित करना निश्चित रूप से एक बड़ी उपलब्धि है। वहीं कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से पहली बार चुनाव लड़ रहे आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक चुनाव हार गए उनको भाजपा के पिछले बार के विधायक और इस बार भी भाजपा प्रत्याशी डॉ अजय पोद्दार ने 26498 मतों से परास्त कर दिया डॉक्टर पोद्दार को 103570 वोट मिले वहीं अभिजीत घटक को सिर्फ 77072 वोट प्राप्त हुए । वही रानीगंज विधानसभा सीट पर भी भाजपा को जीत हासिल हुई भाजपा के पार्थ घोष ने टीएमसी प्रत्याशी कालो बरन मंडल को 17786 वोट से पराजित कर दिया पार्थो घोष को 97416 वोट प्राप्त हुए जबकि कालोबरन मंडल को 79630 वोट मिले। वहीं आसनसोल उत्तर में एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृष्णेंदु मुखर्जी ने टीएमसी के हैवीवेट प्रत्याशी और ममता बनर्जी मंत्रिमंडल में मंत्री रह चुके मलय घटक को 11615 वोट से पराजित कर दिया एक तरफ जहां भाजपा प्रत्याशी कृष्णेंदु मुखर्जी को 104516 मत मिले वही एटीएम से प्रत्याशी को 92901 मत प्राप्त हुए। वही एक और हाई प्रोफाइल सीट पांडवेश्वर में भारतीय जनता पार्टी के जितेंद्र तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और पांडवेश्वर के पूर्व विधायक तथा टीएमसी के पश्चिम वर्धमान जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती 1398 परास्त कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page