भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल ने आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से फिर लहराया जीत का परचम
1 min read
:आसनसोल दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल ने 2021 के बाद एक बार फिर 2026 में जीत हासिल की। इस बार उन्होंने टीएमसी के वरिष्ठ नेता तापस बनर्जी को पराजित किया भाजपा प्रत्याशी को 40839 वोट से विजय प्राप्त हुई। जहां अग्निमित्रा पाल को 119582 वोट मिले वही तापस बनर्जी को 78743 वोट प्राप्त हुए आपको बता दें कि तापस बनर्जी 2021 में रानीगंज से विधायक चुने गए थे लेकिन टीएमसी ने इस बार उन्हें आसनसोल दक्षिण से खड़ा किया था आसनसोल दक्षिण तापस बनर्जी का गृह क्षेत्र हैं ऐसे में अग्निमित्रा पाल द्वारा तापस बनर्जी को उनके अपने गृह क्षेत्र में पराजित करना निश्चित रूप से एक बड़ी उपलब्धि है














