आसनसोल दक्षिण तथा रानीगंज से भाजपा प्रत्याशी टीएमसी से आगे
1 min read
:पश्चिम बर्धमान जिले में इस बार भाजपा ने काफी अच्छा नतीजा निकाला है। आसनसोल दक्षिण और रानीगंज भी दो ऐसी सीटें है जिस पर भाजपा ने काफी अच्छा रिजल्ट निकाला है। आज जब आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में रानीगंज और आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट की गिनती हुई तो 15 में से 9 राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल 24888 मतों से आगे हैं वही रानीगंज सीट से 17 में से सात राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी पार्थ घोष अपने निकटतम प्रतिद्वंदी टीएमसी के कालो बरन मंडल से 10252 मतों से आगे हैं।














