बाराबनी में छह राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी टीएमसी से आगे
1 min read
:पश्चिम बर्धमान जिले में बाराबनी सीट टीएमसी का गढ़ माना जाता रहा है टीएमसी से भी ज्यादा इस विधानसभा क्षेत्र को उपाध्याय परिवार का गढ़ माना जाता रहा है। आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय पिछले तीन बार से विधायक रह चुके हैं यहां पर इस बार भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक बार फिर से अरिजीत राय को उनके मुकाबले मैदान में उतारा गया था समझा जा रहा था कि विधान उपाध्याय इस बार भी आसानी से सीट जीत लेंगे लेकिन 12 में से 6 राउंड की गिनती के बाद अरिजीत राय विधान उपाध्याय से 5973 मतों से आगे चल रहे थे अरिजीत राय को 40670 तो वहीं विधान उपाध्याय को 34697 मत मिले अगर रुझान के मुताबिक नतीजे आए तो कहा जा सकता है कि पश्चिम वर्धमान जिले में यह एक बहुत बड़ा उलटफेर होगा














