shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

नगर निगम में बोर्ड मीटिंग सभी पार्षदों ने पानी की कमी पर जताया अपना असंतोष

1 min read

:आसनसोल नगर निगम में आज इस महीने की बोर्ड मीटिंग हुई इस मौके पर यहां चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर वसीम उल हक अभिजीत घटक के अलावा एमएमआईसी बोरो चेयरमैन तथा विभिन्न पार्टियों के पार्षद उपस्थित थे सभी पार्षदों ने एक सुर में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या की तरफ नगर निगम का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की पार्षद आमना खातून कांग्रेस के पार्षद एस एम मुस्तफा सहित सभी पार्षदों का यही कहना था कि गर्मी के मौसम में पानी की भारी कमी की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है जिसकी वजह से स्थानीय पार्षदों को जवाब देना पड़ रहा है लेकिन पार्षद जब नगर निगम में इस समस्या के बारे में बता रहे हैं तो नगर निगम के अभियंता ऐसा कोई कदम नहीं उठा रहे हैं जिससे समस्या का समाधान किया जा सके लेकिन जब समस्या का समाधान नहीं हो रहा है तो हर वार्ड में लोग नाराज हो रहे हैं वहीं साफ-सफाई को लेकर भी पार्षदों ने अपना असंतोष जाहिर किया इनका कहना था कि कचरा उठाने के लिए जो गाड़ियां आती हैं वह नियमित नहीं आ रही है जिस वजह से विभिन्न जगहों पर कचरे का देर लग रहा है लेकिन नगर निगम को कोई परवाह नहीं है जल विभाग हो या सेनिटेशन विभाग दोनों ही विभागों के अभियंता बेहद लापरवाही का परिचय दे रहे हैं वहीं इस बारे में जब हमने चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी से बात की तो उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की समस्या जरूर हुई है आज पार्षदों ने यह बात सबके सामने रखी। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा जो पानी का उत्पादन किया जाता है वह नगर निगम के 106 वार्ड के लिए पर्याप्त है लेकिन पानी की आपूर्ति सही ढंग से नहीं हो रही है जिस वजह से लोगों को परेशानी हो रही है आज की बैठक में जल विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी गई की आपूर्ति पर वह खुद नजर रखें वहीं सैनिटेशन विभाग के अधिकारियों को भी खुद सभी विषय पर नजर रखने की बात कही गई हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या चुनाव के दौरान लेकर पानी और साफ सफाई को लेकर लोगों के बीच जो शिकायत थी उसका कोई असर आने वाले नतीजे पर पड़ेगा तो अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि अगर लोगों को परेशानी हुई होगी तो जरूर इसका खामियाजा सत्ता पक्ष को भुगतना पड़ेगा। वहीं एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने कहा की गर्मी के मौसम में पानी की थोड़ी किल्लत जरूर होती है लेकिन नगर निगम की तरफ से प्रयास किया जा रहा है कि पानी के लिए किसी को परेशानी झेलनी ना पड़े। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान लोगों को पानी की परेशानी हुई थी इस वजह से आज अभियंताओं से कहा गया कि उन्हें पानी की आपूर्ति को सही करने की आवश्यकता है ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम में 106 वार्ड हैं कहीं पर अगर कोई समस्या आती है तो यह दिक्कत होती है लेकिन फिर भी आसनसोल नगर निगम प्रयास कर रहा है कि पानी की समस्या ना हो वही सैनिटेशन विभाग को भी हिदायत दी गई है कि साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए क्योंकि बरसात का मौसम आने वाला है गुरदास चटर्जी ने कहा कि नगर निगम का कार्य एक विषय है और चुनाव में मतदान करना दूसरा विषय है इसलिए उन्होंने आशा जताई पानी की कमी या साफ सफाई की वजह से जो परेशानी लोगों को हुई थी उसका असर मतदान पर नहीं पड़ा होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page