बीता चुनाव देश पर फूटा महंगाई बम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी इजाफा
1 min readनई दिल्ली :मिडिल ईस्ट में 28 फरवरी से ईरान के साथ इसराइल और अमेरिका का युद्ध चल रहा है बीच में युद्ध विराम की बात हुई थी लेकिन अभी भी तनाव पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है जिस वजह से पूरे विश्व में कच्चे तेल की कीमतों में काफी उछाल आ गया है आज कच्चे तेल के कीमतों में उछाल का असर भारत में भी देखा गया आज एक आदेश के जरिए भारत के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश भर में पेट्रोल की कीमत ₹10 और हाई स्पीड डीजल की कीमत₹12.50 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ा दिया पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा आज जारी किए गए एक आदेश में कहा गया है कि पिछले कुछ समय से कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 100% की वृद्धि हुई है जिस वजह से भारत पेट्रोलियम इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन हिंदुस्तान पैट्रोलियम जैसे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है इस वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह वृद्धि तत्काल प्रभाव से की जा रही है आज बंगाल में मतदान का दूसरा और अंतिम चरण है इसी बीच यह आदेश जारी किया गया है समझा जा रहा है की पेट्रोल और खासकर डीजल की कीमतों में वृद्धि से अब पूरे देश में महंगाई बम फूटने वाला है












