shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
June 6, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल में भीषण गर्मी बरकरार, पारा 36.9 डिग्री पहुंचा!

1 min read

आसनसोल, 29 अप्रैल: आसनसोल में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। बुधवार सुबह जारी मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार दिन में तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। सड़कों पर दोपहर के समय आवाजाही कम देखने को मिली।

रिपोर्ट के मुताबिक अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 68 प्रतिशत तथा न्यूनतम 49 प्रतिशत दर्ज की गई। नमी के कारण गर्मी का असर और अधिक महसूस किया जा रहा है।

वहीं 28 अप्रैल सुबह 8:30 बजे से 29 अप्रैल सुबह 8:30 बजे तक आसनसोल में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई। बारिश नहीं होने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने तथा धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना फिलहाल कम नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page