देवदीप की हत्या पर चढ़ रहा राजनीतिक रंग कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल टीएमसी ने कहा घटना का राजनीति से नहीं है कोई लेना-देना
1 min read
आसनसोल :नव अनन्या कांप्लेक्स में रहने वाले देवदीप चटर्जी की हत्या को लेकर कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडी ने एक बार फिर टीएमसी पर आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति सुभोजित मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वह बोरो चेयरमैन तथा टीएमसी ब्लाक अध्यक्ष अनिमेष दास का करीबी है प्रसनजीत पुईतुंडी ने सुभोजित मंडल के साथ अनिमेष दास के कुछ तस्वीरें भी दिखाई। इस बारे में कांग्रेस नेता ने कहा कि देवदीप चटर्जी अपने परिवार के साथ 24 अप्रैल की रात किसी व्यक्तिगत कार्यक्रम से लौट रहे थे तब पहले सुभोजीत मंडल के साथ उनका झगड़ा हुआ वहां से निकलने के बाद पांच मुहा पुल पार करने के बाद देवदीप के साथ एक और टीएमसी कार्यकर्ता रबी उल आलम का झगड़ा हुआ रबी उल ने देवदीप पर हाथ भी छोड़ा था वहां से देवदीप किसी तरह अपनी जान बचाकर नव अनन्या कांप्लेक्स के दरवाजे तक आया। लेकिन वह दोनों देवदीप के पीछे-पीछे वहां तक आ गए प्रसनजीत पुईतुंडी ने कहा इसके बाद जब देवदीप ने उनका नाम लिया तो और ज्यादा बेरहमी से उसकी पिटाई की गई उन्होंने कहा कि घटना के समय पुलिस का एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर वहां पर उपस्थित हुआ था लेकिन उसके इतनी हिम्मत नहीं हुई की हमला करने वालों को रोक सके उन्होंने कहा कि पुलिस में वह हिम्मत ही नहीं है कि वह टीएमसी नेता और कार्यकर्ताओं को रोक सके उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर राजनीति नहीं कर रहे हैं लेकिन जो आरोपी हैं जो गिरफ्तार हुए हैं उनका टीएमसी से सीधा संपर्क है टीएमसी नेताओं के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखी जा सकती है और वह खुद कांग्रेस प्रत्याशी है ऐसे में इस मामले पर राजनीति ना हो यह कैसे हो सकती है लेकिन वह चाहते हैं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले हालांकि इस बारे में जब हमने टीएमसी के राज्य संपादक वी शिवदासन दासु से बात की तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अपना अस्तित्व बचाने के लिए कुछ भी नहीं है इस वजह से वह इस तरह के झूठे आरोप लगा रही है उन्होंने कहा कि इस पूरी घटना के साथ राजनीति या टीएमसी का कोई लेना-देना नहीं है यह आपसी झगड़े की घटना थी जिसमें दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है और जो भी दोषी हैं चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंधित क्यों ना हो उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी वहीं आज आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता और आसनसोल उत्तर से भाजपा प्रत्याशी कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि उन्होंने परिवार के साथ मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि वह व्यक्तिगत तौर पर और भारतीय जनता पार्टी उनके साथ है उन्होंने साफ कहा कि आसनसोल में इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी भाजपा नेता ने कहा कि जब कानून व्यवस्था पूरी तरह से टूट जाए तो इस तरह की घटना घटती है देवदीप के साथ दो बार झगड़ा हुआ उसके बाद उसका पीछा किया गया और उसके घर के पास आकर उसके 6 साल के छोटे बच्चे और पत्नी के सामने पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी गई उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है और वह अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं इस बारे में वह पुलिस से भी बात करेंगे और इस सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी तरह से अपराधी बच ना पाएं














