आसनसोल के देवदीप चटर्जी की हत्या पर राहुल गांधी का एक्स हैंडल पर पोस्ट कहा दोषियों को मिले कठोरतम सजा
1 min read
:शुक्रवार देर रात आसनसोल के सेन रेले इलाके में स्थित नव अनन्या कांप्लेक्स के रहने वाले देवदीप चटर्जी की कांप्लेक्स की गेट के सामने बेरहमी से पिटाई की गई थी उसके बाद शनिवार सुबह पता चला कि देवदीप चटर्जी की मौत हो गई है कांग्रेस की तरफ से आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले तथा नव अनन्या कांप्लेक्स के ही निवासी प्रसनजीत पुईतुंडी ने आरोप लगाया था की स्थानीय टीएमसी पार्षद के गुंडो द्वारा सिर्फ इसलिए देवदीप चटर्जी की हत्या की गई क्योंकि उन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के समर्थन में मतदान किया था हालांकि शनिवार रात आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी सेंट्रल ध्रुव दास ने एक संवाददाता सम्मेलन किया था जिसमें उन्होंने इस हत्याकांड में किसी राजनीतिक एंगल की बात होने को प्रथम दृष्टया खारिज किया था आज कांग्रेस नेता तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट डाला गया जिसमें उन्होंने आसनसोल के देवदीप चटर्जी की हत्या की कड़ी निंदा की देवदीप चटर्जी को कांग्रेस कार्यकर्ता बताते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि टीएमसी से जुड़े गुंडों द्वारा जिस तरह से देवदीप चटर्जी की हत्या की गई है उसकी जितनी निंदा की जाए कम है उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की राहुल गांधी ने आगे लिखा कि आज पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं है पश्चिम बंगाल में टीएमसी का गुंडाराज चल रहा है जो विरोधी स्वर को डराना मारना मिटाना चाहते हैं यही टीएमसी का चरित्र बन चुका है राहुल गांधी ने लिखा कि कांग्रेस ने कभी हिंसा की राजनीति पर भरोसा नहीं किया उन्होंने कहा कि हिंसा पर आश्रित राजनीति कभी टिक नहीं सकती राहुल गांधी ने लिखा कि कांग्रेस में इससे पहले भी राजनीतिक हिंसा में अपने कार्यकर्ताओं को खोया है लेकिन फिर भी उन्होंने कभी अहिंसा का रास्ता नहीं छोड़ा और ना ही संविधान का उल्लंघन किया। यही कांग्रेस की विरासत है और यही कांग्रेस का संकल्प भी है। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की और देवदीप चटर्जी के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को तत्पर होने के लिए कहा। राहुल गांधी ने आगे लिखा कि भारत की परंपरा अहिंसक राजनीति की रही है और जो भी शक्तियां इस परंपरा को कलुषित करना चाहती हैं भारत की राजनीति उनके आगे कभी नहीं झुकेगी ना ही कांग्रेस सर झुकाएगी। उन्होंने लिखा कि अंततगोत्वा न्याय होकर रहेगा














