shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

कांग्रेस नेता शाह आलम ने की प्रेस मीट अग्निमित्रा पाल की गाड़ी पर पथराव मामले में सोहराब अली पर लगाया कांग्रेस समर्थक को फंसाने का आरोप

1 min read

 

आसनसोल :पश्चिम बर्धमान जिले में मतदान यानी 23 अप्रैल के दिन आसनसोल दक्षिण विधानसभा अंतर्गत रहमतनगर इलाके में भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल की गाड़ी पर पथराव किया गया था जिसमें न सिर्फ उनकी गाड़ी का कांच ही नहीं टूटा था बल्कि उनके बॉडीगार्ड को भी चोट लगी थी इस मुद्दे पर कल टीएमसी नेता सोहराब अली ने एक प्रेस मीट की थी और कहा था कि इस पूरी घटना को एक साजिश के तहत अंजाम दिया गया है उन्होंने कहा था कि टीएमसी का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है सोहराब अली ने असगर अली नामक एक व्यक्ति का नाम लिया था उनका परिचय बताते हुए सोहराब अली ने कहा था कि वह कांग्रेस के माइनॉरिटी सेल के पदाधिकारी हैं सोहराब अली ने आरोप लगाया था कि किसी शम्स खान और असगर अली ने साजिश करके भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी पर पत्थर फिंकवाए थे सोहराब अली ने यह आरोप भी लगाया था कि अग्निमित्रा पाल ने पैसे देकर खुद अपनी गाड़ी पर पथराव करवाया था आज कांग्रेस नेता शाह आलम ने गिरजा मोड इलाके में कांग्रेस पार्टी कार्यालय में एक जवाबी प्रेस मीट की जिसमें उन्होंने कहा कि कल सोहराब अली ने जिस तरह से कांग्रेस समर्थक असगर अली के बारे में गलत बयानी की इसकी वह घोर निंदा करते हैं शाह आलम ने सोहराब अली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह अपने आप को रहमत नगर का बेताज बादशाह बताते हैं और उनके क्षेत्र में इतनी बड़ी घटना हो गई और उन्हें पता भी नहीं चला यह कैसे हो सकता है उन्होंने साफ कहा कि असगर अली निश्चित रूप से कांग्रेस समर्थक हैं वह एक बिजनेसमैन है और उस दिन की घटना के साथ उनका कोई लेना-देना नहीं है सोहराब अली जानबूझकर साजिश के तहत एक कांग्रेस समर्थक को फंसाने का प्रयास कर रहे हैं शाह आलम ने बताया कि असगर अली को अग्निमित्रा पाल की गाड़ी पर पत्थर फेंकने के लिए उनका छत इस्तेमाल करने का प्रस्ताव दिया गया था जिसे असगर अली ने ठुकरा दिया इसके साथ ही शाह आलम ने कहा कि सोहराब अली जिस शम्स खान का नाम ले रहे हैं वह अभी कुछ समय पहले तक भी सोहराब अली के साथ घूमा करते थे अब अचानक सोहराब अली शम्स खान को दोषी बता रहे हैं इसके साथ ही शाह आलम ने कहा कि खुद अग्निमित्रा पाल ने जिन दो लोगों को इस घटना के लिए नामजद किया था उनमें से एक व्यक्ति सोहराब अली का भतीजा है लेकिन टीएमसी की चाटुकार पुलिस उन दो व्यक्तियों से कोई पूछताछ नहीं कर रही है बेकसुर असगर अली को फंसा दिया गया है लेकिन उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी कल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी आसनसोल आ रहे हैं उनकी अगुवाई में असगर अली को इंसाफ दिलाया जाएगा और जब तक ऐसा नहीं होता जरूरत पड़ी तो कांग्रेस पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव भी करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page