आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज बना जिले के छह विधानसभा केंद्रों के लिए स्ट्रांग रूम
1 min read
:गुरुवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिम बर्दवान जिले के नौ विधानसभा केंद्रों के लिए मतदान हुआ. आज आसनसोल के जुबली मोड़ स्थित आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में आसनसोल उत्तर, आसनसोल दक्षिण, कुल्टी रानीगंज बाराबनी और जमुरिया विधानसभा में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें लाकर रखी गईं। आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज को इन पांच विधानसभा क्षेत्र के लिए स्ट्रांग रूम के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बारे में पश्चिम बर्धमान जिला तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पार्थ देवासी ने कहा यह स्पष्ट है कि अगले 4 मई को पश्चिम बंगाल के साथ-साथ पश्चिम बर्दवान जिले में एक बार फिर से हरित तूफान आएगा और इस जिले के नौ विधानसभा में टीएससी सफल होगी. उन्होंने कहा कि इस चुनाव से पता चला कि टीएमसी को बीजेपी के खिलाफ नहीं बल्कि चुनाव आयोग के खिलाफ लड़ना है. जिस तरह से चुनाव आयोग ने बीजेपी के इशारे पर पश्चिम बंगाल की जनता को परेशान किया है, उसका जवाब पश्चिम बंगाल की जनता कल पहले चरण में और 29 तारीख को भाजपा को देगी.














