shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज को बनाया गया स्ट्रांग रूम डीएम ने कहा सुरक्षा में चूक नहीं होगी बर्दाश्त

1 min read

:आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज को पश्चिम बर्दवान जिले के 6 विधानसभा केद्रों आसनसोल उत्तर आसनसोल दक्षिण कुल्टी बाराबनी जमुड़िया रानीगंज के लिए स्ट्रांग रूम के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है कल इन 6 विधानसभा केद्रों में मतदान के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन्स लाकर यहां रखे गए इसे देखते हुए यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे आज पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस पोन्नबलम आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे और उन्होंने यहां पर तैयारी का जायजा लिया इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले के छह विधानसभा केद्रों के इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को रखने के लिए आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज को स्ट्रांग रूम बनाया गया है यहां पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम है जैसे ही विभिन्न विधानसभा केद्रों से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन लाए गए मतदान कर्मचारी प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में उन्हें उतारा गया और सभी नियमों का पालन करते हुए सील करके उन्हें स्ट्रांग रूम में रखा गया है उन्होंने कहा कि प्रशासन के अधिकारी रोज यहां पर आएंगे और यहां पर सुरक्षा का जायजा लेंगे वह भी यहां पर नियमित रूप से आते रहेंगे इसके अलावा उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधियों के बैठने के स्थान पर भी सुरक्षा के तगड़े इंतजाम रहेंगे आज उन्होंने उसका भी मुआयना किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सुरक्षा बल का एक प्लाटून भी आ गया है और कोई भी मतदान कर्मी अगर अपनी ड्यूटी में लापरवाही करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी वही स्ट्रांग रूम को लेकर टीएमसी और भाजपा के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है दोनों ही पार्टियों की तरफ से एक दूसरे पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन बदलने के आरोप लगाए जा रहे हैं इस बारे में आसनसोल दक्षिण की भाजपा की विधायक प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल ने कहा कि क्योंकि टीएमसी ने पिछले 15 सालों में चोरी और भ्रष्टाचार करते ही राज किया है इसलिए उनको लगता है कि हर पार्टी इस तरह के काम करती है लेकिन भाजपा इस तरह से चुनाव नहीं जीतती है भाजपा को जनता का समर्थन मिला हुआ है और उन्हें पूरा भरोसा है कि अगली सरकार भाजपा की ही होगी। वहीं टीएमसी द्वारा स्ट्रांग रूम के बाहर पहरेदारी करने की बात का जवाब देते हुए भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि अगर टीएमसी को लगता है कि कोई गड़बड़ी हो सकती है तो वह जरूर पहरा दें लेकिन भाजपा भी पहरा देगी क्योंकि भाजपा का एक कार्यकर्ता भी है जानता है कि कि टीएमसी किस तरह से चुनाव में घोटाले करके चुनाव जीतती आ रही है इस बार टीएमसी को वह मौका नहीं मिलेगा इसके साथ ही उन्होंने गुरुवार को पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग द्वारा जो कदम उठाए गए थे उसकी तारीफ की और कहां की इस तरह का चुनाव लंबे समय से पश्चिम बंगाल ने नहीं देखा था। उन्होंने केंद्रीय सुरक्षा बलों की भी तारीफ की और कहा कि उनकी मेहनत का ही नतीजा रहा कि लोग बिना किसी डर के अपने घरों से निकले और इन्होंने मतदान किया हालांकि इस बारे में जवाब में कांग्रेस प्रत्याशी प्रसनजीत पुईतुंडी से बात की तो उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से बंगाल में यही चल रहा है टीएमसी और भाजपा यह साबित करने पर तुली हुई है बंगाल में इन दोनों के अलावा और कोई राजनीतिक पार्टी का अस्तित्व नहीं है लेकिन यह सच्चाई नहीं है उन्होंने कहा कि टीएमसी और भाजपा की तरफ से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन बदलने की जो बात सही जा रही है वह एक कड़वी सच्चाई है और हम सब ने यह विभिन्न राज्यों में होते हुए देखा है इसलिए अगर स्ट्रांग रूम के बाहर पहरेदारी की बात कही जा रही है तो उसमें कोई बुराई नहीं है उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और मजबूत करने की मांग की और कहा कि इतनी मेहनत करके चुनाव करवाया गया है कुछ दिन और मेहनत करके स्ट्रांग रूम की रक्षा करनी होगी ताकि कोई गड़बड़ झाला ना हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page