अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा दो दिवसीय जु़म प्रशिक्षण एवं क्विज का सफलतापूर्वक आयोजन
1 min read
:अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के राष्ट्रीय तकनीक प्रकल्प के अंतर्गत 20 एवं 21 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय जुम तकनीकी प्रशिक्षण एवं क्विज का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय बालिका प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिला सदस्यों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाना रहा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेखा राठी एवं राष्ट्रीय सचिव श्रीमती बबीता बगड़िया के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण राष्ट्रीय तकनीक प्रमुख मधु डुमरेवाल द्वारा दिया गया।
प्रथम दिवस में मोबाइल पर जुम का उपयोग और क्विज आयोजन सिखाया गया। द्वितीय दिवस में लैपटॉप पर जुम संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने मीटिंग जॉइन करना, होस्ट करना, स्क्रीन शेयरिंग, रिकॉर्डिंग, आवश्यक सेटिंग्स तथा एडवांस फीचर्स का व्यावहारिक अभ्यास किया।
यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय स्तर पर दूसरी बार आयोजित किया गया। देशभर से लगभग 500 महिलाओं ने जुम और फेसबुक लाइव के माध्यम से भाग लिया। इस दौरान क्विज के दो राउंड आयोजित हुए, जिनमें लगभग 100 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
प्रथम क्विज के विजेता रहे:
अनीता अग्रवाल (झारखंड), बबीता बगड़िया (बंगाल), रेणु अग्रवाल (बंगाल)
द्वितीय राउंड के विजेता रहे:
शोभा डागा (राजस्थान), रश्मि शंघाई (बंगाल), अनीता अग्रवाल (असम)
सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
प्रशिक्षण के स्पष्ट परिणाम सामने आए:
• डिजिटल समझ में सुधार हुआ
• ऑनलाइन कार्यक्रम संचालन में आत्मविश्वास बढ़ा
• तकनीकी झिझक में कमी आई
यह पहल महिला डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध हुई।














