चुनाव से 1 दिन पहले जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पालने टीएमसी के खिलाफ दक्षिण थाने में की शिकायत:
1 min read
आसनसोल:भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पालने आज टीएमसी पर लोगों को बरगलाने का गंभीर आरोप लगाते हुए आसनसोल दक्षिण थाने में एक शिकायत दर्ज की सोमवार को अग्निमित्रा पाल आसनसोल दक्षिण थाने पहुंची और उन्होंने टीएमसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई उनका कहना है कि जिस तरह से आज के अखबारों में एक लीफलेट बांटा जा रहा है वह आम जनता को भ्रमित करने के लिए है इस लिफलेट में शत्रुघ्न सिन्हा की जीत दर्शाई जा रही है उन्होंने कहा कि मतदान से 24 घंटे पहले एग्जिट पोल नहीं होता एग्जिट पोल मतदान के बाद होता है लेकिन जिस तरह से मंगलवार के मतदान से पहले सोमवार को इस तरह से लोगों को भ्रमित करने के लिए यह लिफलेट बांटा जा रहा है उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया अग्निमित्रा पाल ने कहा के टीएमसी को अपनी हार नजर आ रही है यही वजह है कि वह चुनाव से एक दिन पहले लोगों को भ्रमित करने के लिए इस तरह के लिए लीफलेट बांटने में लगी है । भाजपा प्रत्याशी ने कहा इतना आयोग से भी इसकी शिकायत की गई है। वहीं उन्होंने पश्चिम बंगाल के हांस खाली में नाबालिग के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना में स्थानीय नेता के बेटे की संलिप्तता उजागर हुई इतना ही नहीं जब वह बच्ची बीमार पड़ गई और उसकी मौत हो गई तब बिना डेथ सर्टिफिकेट के उसको जला दिया गया उन्होंने इन घटनाओं की कड़ी मजम्मत की













