भाजपा नेता मिले लोकसभा उपचुनाव में पुलिस पर्यवेक्षक से चुनाव को शांतिपूर्ण रखने की लगाई गुहार:
1 min read
आसनसोल:भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी के नेतृत्व में आज भाजपा नेताओं ने पुलिस आब्जर्वर से मुलाकात की इस संदर्भ में कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि कि कल पांडवेश्वर में भाजपा नेता जितेन चटर्जी पर हमला हुआ था उनकी कार पर गोलियां चलाई गई थी उन्होंने इसके पीछे टीएमसी का हाथ होने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि उसे घटना के परिप्रेक्ष्य में आज वह पुलिस पर्यवेक्षक से मिलने आए हैं और उन्होंने उनसे मंगलवार को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रखने की गुहार लगाई भाजपा नेता ने कहा कि पुलिस पर्यवेक्षक ने उनकी बातों को सुना और उनको आश्वस्त किया कि मंगलवार का आसनसोल लोकसभा चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है कृष्णेन्दु मुखर्जी ने आरोप लगाया कि आसनसोल के सीमावर्ती क्षेत्रों जैसे सिउड़ि पुरुलिया नला आदि क्षेत्रों से टीएमसी बाहरी लोगों को प्रवेश कराकर चुनाव को प्रभावित कर सकती है भाजपा के वरिष्ठ नेता ने आसनसोल के मतदाताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्योंकि यह चुनाव मुख्य चुनाव आयोग के अधीन हो रहा है इसलिए यहां नगर निगम चुनाव की तरह टीएमसी के गुंडे चुनाव को प्रभावित नहीं कर पाएंगे इसलिए उन्होंने मतदाताओं से बिना डरे मतदान करने की अपील की












