भीषण गर्मी से मतदान कर्मी बेहाल:
1 min read
आसनसोल:सोमवार को आसनसोल के विभिन्न डीसीआरसी केंद्रों से आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान कर्मीयों को ईवीएम देकर उनके बुथों के लिए भेजा गया। हालांकि मार्च के महीने में ही मई जैसी गर्मी के कारण कई मतदान कर्मी बीमार पड़ गए । इस संदर्भ में एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि गर्मी के कारण एक मतदान कर्मी बेहोश हो गया था इसलिए उसको अस्पताल भेजा गया वही दो लोग डायरिया की शिकायत और एक व्यक्ति पेट दर्द की शिकायत लेकर आए थे । दूसरी तरफ एक व्यक्ति गिर जाने से घायल हो गए उनको एक्सरे कराने के लिए भेजा गया है उन्होंने कहा कि इस प्रचंड गर्मी के कारण कई मतदान कर्मी बीमार पड़ गए।














