भाजपा पार्षद चैताली तिवारी नितिन सिंघानिया हो ओएच रिजर्वॉयर की नियमित सफाई की उठाई मांग:
1 min read
पीने के स्वच्छ पानी की आपूर्ति को लेकर आज आसनसोल नगर निगम की भाजपा पार्षद चैताली तिवारी ने आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर नितिन सिंघानिया को एक पत्र लिखा । इस पत्र में चैताली तिवारी ने कहा कि आसनसोल वासियों को पीने का जो पानी मिलता है उस ओएच रिजर्वॉयर की सफाई पिछले साल 31 दिसंबर के बाद से नहीं हुई है । उन्होंने आशंका जताई कि लंबे समय से ओएच रिजर्वॉयर की सफाई ना होने से आसनसोल वासियों की सेहत और जिंदगी को खतरे में डाला जा रहा है । उन्होंने नगर निगम के कमिश्नर से इस दिशा में तत्काल कार्रवाई करने की अपील की । चैताली तिवारी ने कहा कि इससे सरकार की नियमित साफ-सफाई की जाए जिससे आसनसोल वासियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति की जा सके














