ईवीएम के साथ मतदान कर्मियों को किया गया रवाना:
1 min read
सोमवार को आसनसोल पॉलिटेक्निक कॉलेज से मतदान कर्मियों को विभिन्न बूथों पर ईवीएम के साथ भेजने का कार्य किया गया। सोमवार सुबह आसनसोल पॉलिटेक्निक कॉलेज में विभिन्न बूथों पर जाने के लिए मतदान कर्मी पहुंच गए । कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच इन मतदान कर्मियों को ईवीएम सौंपी गई । इस से पहले सभी मतदान कर्मियो की थर्मल स्कैनिंग की गई । दरअसल भले अब कोरोना का कहर लगभग खत्म हो चुका है लेकिन प्रशासन कोइ भी ढील नहीं देना चाहती। ईवीएम लेकर चुनाव आयोग द्वारा दिए गए वाहनों पर सवार होकर यह मतदान कर्मी अपने अपने बुथों की तरफ रवाना हो गए । आपको बता दें कि इस बार आसनसोल लोकसभा केंद्र में कुल 1736475 मतदाता हैं। इनमें 890869 पुरुष 845562 महिला और 44 तीसरे लिंग के मतदाता हैं। इस उपचुनाव में 2102 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 1878 मुख्य और 224 सहयोगी केंद्र हैं। मतदान को सुचारू ढंग संचालित करने के लिए 10080 मतदान कर्मियों की तैनाती की गई है। ।












