आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने आसनसोल के वोटर के तौर पर पहली बार किया मतदान
1 min read
:आज पूरे पश्चिम बंगाल के साथ-साथ पश्चिम बर्दवान जिले में भी बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हुआ आज आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पहली बार आसनसोल में मतदान किया मतदान करने के लिए वह आसनसोल के रविंद्र भवन पहुंचे और उन्होंने यहां पर पहली बार बंगाल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया इस मौके पर उनके साथ आसनसोल उत्तर के विधायक मलय घटक भी मौजूद थे शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज पहली बार वह बंगाल की धरती पर मतदान कर रहे हैं उन्हें इस बात की बहुत खुशी है कि बंगाल के वोटर के तौर पर उन्होंने आज मतदान किया उन्होंने कहा कि अब उन्हें ऐसा लग रहा है कि वह सच में बंगाल के ही हो गए हैं बंगाल की जनता और खासकर आसनसोल के लोगों से उन्हें इतना प्यार मिला है जिसे वह कभी नहीं भूल सकते उन्होंने कहा कि आज पूरे बंगाल में मतदाताओं के बीच जो उत्साह देखा गया उससे उन्हें पूरा भरोसा है कि जब 4 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे तब ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी चौथीबार सत्ता में वापसी करेगी














