भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल की गाड़ी पर हमला शीशा चकनाचूर
1 min read
आसनसोल दक्षिण की भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल आज अपने विधानसभा क्षेत्र के बर्नपुर इलाके के रहमतनगर में मतदान का जायजा लेने पहुंचे थे लेकिन जैसे ही उनकी कार बर्नपुर के रहमत नगर इलाके में पहुंची पीछे से उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया गया जिससे उनके गाड़ी का पिछला शीशा टूट गया घटना के समय भाजपा प्रत्याशी गाड़ी के अंदर ही थी लेकिन क्योंकि वह गाड़ी में अगली सीट पर बैठी हुई थी इसलिए उनको कोई चोट नहीं लगी लेकिन उनके सचिव और सुरक्षाकर्मी घायल हो गए घटना के बाद इलाके में राजनीतिक माहौल गर्मा गया घटना की सूचना पाकर स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है घटना के बाद राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है














