आसनसोल उत्तर के भाजपा प्रत्याशी कृष्णेन्दु मुखर्जी ने किया मतदान कहा जीत को लेकर हैं पूरी तरह से आश्वस्त
1 min read
:आसनसोल उत्तर के भाजपा प्रत्याशी कृष्णेंदु मुखर्जी ने भी आज अपना वोट डाला। इससे पहले वह आज सांई मंदिर पहुंचे और उन्होंने पूजा अर्चना की उन्होंने कहा कि आज गुरुवार है आज सांई बाबा का दिन है। इसलिए मतदान करने से पहले सांई बाबा का आशीर्वाद लेने आए हैं इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज उन्होंने अपना वोट डाला और उन्हें काफी अच्छा लग रहा है और वह अपनी जीत को लेकर काफी आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि कुछ मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन खराब हो गए थे उन्हें बदल दिया गया है इसके अलावा कुछ मतदान केंद्रों पर बहुत धीमी गति से मतदान हो रहा है लेकिन वह मतदान की प्रक्रिया से संतुष्ट हैं वहीं चुनाव आयोग द्वारा जो सुरक्षा व्यवस्था की गई है उससे भी संतुष्ट हैं वही उनके प्रतिद्वंदी टीएमसी प्रत्याशी के बारे में पूछा गया कि वह काफी हैवीवेट प्रत्याशी हैं तो उन्होंने कहा कि वह किसी व्यक्तिगत प्रत्याशी के बारे में बात नहीं करना चाहते वह एक नीति के खिलाफ लड़ रहे हैं जो नीति तानाशाही वाली नीति है भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा देने वाली नीति है उस नीति के खिलाफ उनका संघर्ष है और उन्हें भरोसा है कि आसनसोल उत्तर की जनता भी उनके इस संघर्ष में उन्हें सहयोग करेगी














