एआईएमआईएम के आसनसोल उत्तर प्रत्याशी दानिश अजीज ने किया मतदान चुनाव आयोग को बताया *कॉम्प्रोमाइज्ड*
1 min read
:आसनसोल के कुमारपुर इलाके में पोलिंग स्टेशन पर आज एआइएमआइएम के आसनसोल उत्तर के प्रत्याशी दानिश अजीज ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया उन्होंने यहां पर मतदान किया मतदान करने के उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मतदान करना हर एक भारतीय नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है और उन्हें इस बात की बहुत खुशी है कि आज वह एक प्रत्याशी के तौर पर मतदान कर रहे हैं उन्होंने कहा कि अब जबकि वह पत्रकारों से बात कर रहे हैं तब तक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है लेकिन जब तक मतदान की पूरी प्रक्रिया समाप्त नहीं हो जाती और सभी जगह पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न नहीं हो जाते तब तक नहीं कहा जा सकता कि मतदान शांतिपूर्ण हुआ कि नहीं उन्होंने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने भाजपा के साथ समझौता कर लिया है और वह उस तरह से कड़ाई के साथ काम नहीं कर रही है जो करना चाहिए उन्होंने कहा कि आज मतदान केंद्र पर पानी तक की व्यवस्था नहीं है और एआइएमआइएम के वॉलिंटियर्स द्वारा मतदान कर्मियों केंद्रीय सुरक्षा बलों मतदान से जुड़े विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के लिए पानी का इंतजाम कर रहा है यहां तक की मतदान करने आए मतदाताओं को भी अपने पार्टी के वॉलिंटियर्स पिला रहे हैं उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के निर्देश पर यह कार्य किया जा रहा है ताकि इतनी गर्मी में किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी ना हो उन्होंने कहा कि सभी चाहते हैं की निष्पक्ष और बिना किसी डर के मतदान हो लेकिन यह होगा कि नहीं यह तय चुनाव आयोग को करना है














