कांग्रेस प्रत्याशी प्रसनजीत पुईतुंडी ने डाला अपना वोट
1 min read
:आसनसोल उत्तर के कांग्रेस प्रत्याशी प्रसनजीत पुईतुंडी ने आज आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सेंट्रल एक्साइज कार्यालय में मतदान किया इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों से मुलाकात भी की हल्की-फुल्की बातचीत के बाद कांग्रेस प्रत्याशी मतदान करने के लिए पहुंचे उनके हाव-भाव और उनके बॉडी लैंग्वेज से यह साफ था कि कांग्रेस प्रत्याशी आसनसोल उत्तर से अपनी जीत को लेकर काफी आश्वस्त हैं। आपको बता दें कि आसनसोल उत्तर से इस बार काफी बड़े नाम चुनाव लड़ रहे हैं एक तरफ जहां टीएमसी की तरफ से पिछले तीन बार के विधायक और पिछले ममता मंत्री सभा में मंत्री रह चुके हैं मलय घटक एक बार फिर से चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं भाजपा की तरफ से पार्टी के राज्य स्तरीय नेता कृष्णेंदु मुखर्जी चुनावी मैदान में है कांग्रेस ने अपने जुझारू नेता प्रसनजीत पुईतुंडी को मैदान में उतारा है तो वही एआइएमआइएम की तरफ से एक बार फिर से दानिश अजीज पर भरोसा जताया गया है। वही इस बार टीएमसी के पूर्व पार्षद और उत्तर विधानसभा क्षेत्र के रेल पर इलाके के वरिष्ठ नेता हाजी नसीम अंसारी निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं कहां जा सकता है कि पूरे बंगाल में अगर भवानीपुर सीट पर सबकी नजरे रहेंगी तो पश्चिम बर्दवान जिले में आसनसोल उत्तर सीट चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है














