बाराबनी के पंचगछिया इलाके में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान
1 min read
:आज सुबह से ही पश्चिम बंगाल के 152 केंद्रों के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई बाराबनी विधानसभा अंतर्गत पंचगछिया इलाके में भी सुबह से ही शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ गर्मी के बावजूद सुबह से ही लोग लाइनों में लग गए और उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया इस बारे में जब हमने बाराबनी के आईएनटीटीयुसी अध्यक्ष शंकर ठाकुर से बात की तो उन्होंने कहा की सुबह से ही मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है सब अपना वोट खुद दे रहे हैं कहीं पर कोई अशांति नहीं है उन्होंने कहा कि यह इलाका शांतिपूर्ण इलाका है और कभी भी यहां पर मतदान के समय अशांति नहीं हुई है।














