टीएमसी प्रत्याशी मलय घटक ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग कहां एसआईआर के बावजूद दो गुना मार्जिन से जीतेंगे चुनाव
1 min read
:आसनसोल उत्तर के टीएमसी प्रत्याशी मलय घटक ने अपने मतदान केंद्र में जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया इस मौके पर उनके साथ उनके समर्थक भी मौजूद थे मलय घटक ने कहा कि उनके मतदान केंद्र पर कई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन खराब हो गए जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि यह आश्चर्य का विषय है कि लगातार एक के बाद एक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन खराब क्यों हो रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ मतदान केदो से यह शिकायत भी आ रही है कि सरकारी बुथ स्लिप के बगैर मतदान करने नहीं दिया जा रहा है मलय घटक ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा कहीं नहीं कहा गया है कि सरकारी बुथ स्लिप के बगैर कोई मतदाता मतदान नहीं कर सकता क्योंकि सबको यह प्रदान नहीं किया जा सका है इस वजह से उन्होंने चुनाव आयोग से बात की है और कई मतदान केंद्रों पर बिना सरकारी बुथ स्लिप के भी मतदान करने दिया जा रहा है वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश और गुजरात से पांच स्पेशल ट्रेन आई हैं इनमें गुजरात से चार मध्य प्रदेश से एक है जिसमें भर भर के बाहर के लोग आए हैं और इस तरह से बीजेपी बंगाल के चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। जब उनसे पूछा गया कि क्या इस चुनाव में एसआईआर का कोई प्रभाव पड़ेगा तो उन्होंने कहा कि नाम काटने के बावजूद टीएमसी दोगुनी मार्जिन से चुनाव जीतेगी














