जमुड़िया विधानसभा के श्रीपुर में ईवीएम की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल एनसीपी ने लगाई ईवीएम की सुरक्षा में लापरवाही के आरोप
1 min read
:जमुरिया विधानसभा केंद्र में वोट से पहले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को असुरक्षित अवस्था में रखने का आरोप लगाते हुए श्रीपुर इलाके में एक ढाबे के सामने व्यापक तनाव असर गया कल रात में इस घटना के बारे में जमुरिया विधानसभा क्षेत्र से नैशनलिस्ट कंजरवेटिव पार्टी के अध्यक्ष और पार्टी की जमुड़िया विधानसभा केंद्र की प्रत्याशी रिया मुखर्जी के इलेक्शन एजेंट आकाश घटक ने आरोप लगाया कि श्रीपुर इलाके के ढाबे के सामने एक गाड़ी खड़ी थी जिस गाड़ी पर लिखा था ऑन इलेक्शन ड्यूटी जमुरिया एसी 279 गाड़ी के अंदर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन रखे हुए थे लेकिन गाड़ी के आसपास कोई सुरक्षा कर्मी नहीं थे आकाश घटक ने इसे चुनाव से संबंधित कानून का उल्लंघन बताया और पूरी घटना की उन्होंने वीडियो ग्राफी भी की उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन जैसे संवेदनशील मतदान सामग्री की सुरक्षा में लापरवाही बरती गई उन्होंने इस घटना की जांच की मांग की हालांकि संबंधित सेक्टर ऑफिसर शुभेंदु मंडल ने आरोपों से इनकार किया उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पूरी तरह से सुरक्षित तौर पर रखे गए थे और चुनाव आयोग के सभी नियमों का पालन करते हुए हर काम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि सेक्टर पुलिस की टीम उनके साथ थी और विभिन्न पोलिंग स्टेशंस का जायजा लेने के बाद वह लोग आ रहे थे और सुरक्षा कर्मियों की टीम गाड़ी के ठीक पीछे ही थी उन्होंने कहा कि पोलिंग स्टेशन का जायजा लेने के बाद और कोई काम बाकी नहीं था इसलिए उन्होंने ढाबे में आकर खाना खाने का फैसला लिया उन्होंने कहा कि गाड़ी के पास या तो वह या उनके असिस्टेंट सेक्टर ऑफिसर हमेशा तैनात थे शुभेंदु मंडल ने कहा कि यहां से निकलकर वह सेक्टर ऑफिस जा रहे थे जहां नियमों का पालन करते हुए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन जमा करने की बात थी घटना के तुरंत बाद क्विक रिस्पांस टीम केंद्रीय सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने इलाके को घेर लिया इस बारे में समाचार लिखे जाने तक नियमों के उल्लंघन को लेकर कोई सरकारी बयान या चुनाव आयोग की तरफ से कोई बयान नहीं आया था














