आसनसोल के दो डीसीआरसी से मतदान कर्मी रवाना जिला शासक ने बरती निगरानी
1 min read
:कल पश्चिम बर्दवान जगह के नौ सीटों के लिए बंगाल विधानसभा में पहले चरण का मतदान होगा इसे लेकर आज सुबह से ही प्रशासन की तरफ से सभी प्रकार की तैयारी की गई। आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज और आसनसोल गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज को डीसीआरसी बनाया गया है आज वहां से विभिन्न विधानसभा केद्रों के विभिन्न पोलिंग स्टेशंस के लिए मतदान कर्मी रवाना हो गए पश्चिम वर्धमान के जिला शासक एस पोन्नबलम ने खुद मौजूद रहकर सभी प्रक्रिया पर नजर रखें इस मौके पर जिला शासक ने कहा कि इस जिले में चार डीसीआरसी केंद्र बनाए गए हैं एक दुर्गापुर कॉलेज में है जहां से दुर्गापुर दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा केद्रों के लिए मतदान कर्मियों को भेजा जा रहा है दूसरा रानीगंज एसकेएस पब्लिक स्कूल में है जहां से पांडवेश्वर और रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदान करने रवाना हो रहे हैं आसनसोल में आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज और आसनसोल गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में डीसीआरसी बनाया गया है यहां से जिले के बाकी विधानसभा केद्रों के मतदान केंद्रों के लिए मतदान करने रवाना हो गए कि प्रशासन की तरफ से चुनाव को निष्पक्ष रखने के लिए पूरा इंतजाम किया गया है। उन्होंने कहा कि हर मतदान केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बरती जाएगी वेबकास्टिंग रहेगी केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान और मतदान केंद्र पर तैनात रहेंगे और हर वह इंतजाम किया गया है जिससे शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो सके उन्होंने पश्चिम बर्दवान जिले के लोगों से अनुरोध किया कि वह लोकतंत्र के इस महापर्व में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हो














