ऑटो वालों ने ढूंढा आपदा में अवसर चुनाव की वजह से बस न होने का उठाया फायदा यात्रियों से वसूले मनमाना किराया
1 min read
:कल पश्चिम बर्दवान जिले के 9 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं इससे पहले चुनाव आयोग द्वारा सभी तैयारियां की जा रही है तैयारी के इसी क्रम में चुनाव आयोग द्वारा आसनसोल शिल्पांचल के विभिन्न रूटों पर चलने वाले बस ले लिए गए हैं जिस वजह से नियमित यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है आज जब हमने आसनसोल बस स्टैंड का मुआयना किया तो देखा बस उपलब्ध न होने की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में ऑटो और टोटो वाले मनमाना किराया ले रहे हैं हमने जब कुछ यात्रियों से बात की तो उन्होंने बताया कि बस से सफर करने के लिए जहां पर उन्हें 10 या ₹20 देने पड़ते थे वहां पर ऑटो से सफर करने के लिए हर व्यक्ति के लिए ₹100 देने पड़ रहे हैं उन्होंने कहा कि चुनाव जरूरी है लेकिन इस तरह से लोगों को परेशान करना कहां तक सही है यह भी सोचने वाली बात है मतदान कर्मियों और सुरक्षा बलों के आवागमन के लिए बस का लेना जरूरी है लेकिन नियमित यात्रियों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी होनी चाहिए यहां तक की जो व्यक्ति मतदान कर्मी के तौर पर अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे उन लोगों को भी भारी परेशानी हो रही थी हमने जब ऐसे कुछ लोगों से बात की तो उन्होंने कहा कि वह मतदान कर्मी है और अपने-अपने केंद्र पर कैसे जाएंगे इसे लेकर दुविधा में है उन्होंने कहा कि कोई बस या अन्य वाहन उपलब्ध नहीं है जिस वजह से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है हालांकि जब हमने इस बारे में ऑटो चालक से बात की तो उनका कहना था कि वह ज्यादा किराया भले ले रहे हैं लेकिन दरअसल वह समाज सेवा कर रहे हैं यहां यह भी सोचने वाली बात है कि जहां पर बस का किराया 10 या ₹20 है वहां पर ₹100 प्रति व्यक्ति से लेकर किस तरह की समाज सेवा हो रही है दूसरी तरफ जब हमने आई एन टी टी यू सी के श्रमिक नेता राजू अहलूवालिया से बात की तो उन्होंने कहा कि चुनाव को देखते हुए बसों को ले लिया गया है ऐसे में नियमित यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है जब उन्हें पता चला कि टोटो ऑटो इस अवसर का फायदा उठाकर ज्यादा किराया ले रहे हैं तो वह बस स्टैंड पहुंचे और यह सुनिश्चित किया कि किसी से भी ज्यादा किराया ना लिया जाए लेकिन सच्चाई कुछ और ही दिखाई दी कहा जा सकता है कि टोटो ऑटो वालों ने चुनाव को देखते हुए जो बस ले लिए गए हैं इस आपदा में अवसर तलाश लिया और मजबूर यात्रियों से ज्यादा पैसे वसूले














