रेल पार में बस दुर्घटना में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे एआइएमआइएम के आसनसोल उत्तर के प्रत्याशी दानिश अजीज
1 min read
:आसनसोल उत्तर विधानसभा अंतर्गत रेल पार इलाके में कल एक बस दुर्घटना हुई थी स्थानीय लोगों का आरोप था कि सीआईएसएफ के एक जवान द्वारा शराब के नशे में आसनसोल के रेल पार इलाके में पश्चिम बंगाल पुलिस की एक बस को काफी तेज गति से चलाई जा रही थी इस दौरान सीआईएसएफ के जवान ने उस बस को एक बेहद संकरी गली में घुसा दिया जिस वजह से बस ने कई अन्य वाहनों को टक्कर मारी कब्रिस्तान की दीवार को नुकसान पहुंचाया और इस घटना में सात लोग घायल हो गए जिसमें एक छोटी बच्ची भी शामिल है जो बेहद गंभीर है आज आसनसोल उत्तर से एआइएमआइएम प्रत्याशी दानिश अजीज ने कल की दुर्घटना के पीड़ित मोहम्मद शाहनवाज के ओके रोड स्थित घर का दौरा किया उन्होंने कहा कि आज वह अपनी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के निर्देश पर पीड़ित परिवार से मिलने आए हैं दानिश अजीज ने कहा उनकी पार्टी मोहम्मद शाहनवाज के परिवार के साथ है और जिस तरह की भी मदद की जरूरत होगी उनकी पार्टी वह मदद जरूर पहुंचाएगी दानिश अजीज ने कल की घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की ताकि यह पता चल सके कि कल की घटना एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई सोची समझी साजिश थी इस मौके पर एआइएमआइएम की तरफ से दानिश अजीज के अलावा एजाज अहमद एडवोकेट मेराज अख्तर हांंजी अरशद खान शाहिद मंसूर शोहरत आलम आतिफ मलिक इरफान आदि भी उपस्थित से














