shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

भाजपा नेता दुर्गेश नागी का संवाददाता सम्मेलन कल रेल पार में बस से हुई दुर्घटना को लेकर किए विस्फोटक दावे

1 min read

 

 

:कल रेल पार इलाके में एक बस द्वारा रिहाईशी इलाके में घुस जाने से कई लोग घायल हो गए थे जिसमें एक 7 साल की बच्ची भी थी इसे लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की साजिश भी बताई जा रही थी आज इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के तेज़ तर्रार नेता दुर्गेश नागी ने आसनसोल उत्तर विधानसभा भाजपा पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया उन्होंने कहा कि कल की घटना के साथ भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है उन्होंने कहा कि जहां तक उनको जानकारी है कल किसी की मृत्यु नहीं हुई कुछ लोगों ने जानबूझकर मौत की खबरें फैलाई ताकि लोगों को भ्रमित किया जा सके लेकिन ऐसा नहीं हुआ उन्होंने कहा कि कुछ लोग आहत जरूर हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है उन्होंने आरोप लगाया कि क्योंकि अल्पसंख्यक समुदाय के कई लोग आसनसोल उत्तर से टीएमसी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे हैं इसलिए इस बात की भी पूरी आशंका है कि टीएमसी प्रत्याशी मलय घटक द्वारा अपने अल्पसंख्यक वोट बैंक को दरकते हुए देखकर खुद उन्होंने ही इस घटना को अंजाम दिलवाया होगा उन्होंने साफ कहा कि इस घटना से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है और जहां तक उनके पास जानकारी है उस बस को जो चालक चला रहा था उसके साथ सीआईएसफ का भी कोई संबंध नहीं है इसके साथ ही दुर्गेश नागी ने कुछ महीनों पहले आसनसोल के रेल पार इलाके में जो कई सौ करोड रुपए के गबन का मामला सामने आया था जिसमें तहसीन अहमद मुख्य आरोपी थे उस मामले के तार भी उन्होंने टीएमसी प्रत्याशी मलय घटक से जोड़ दिया उन्होंने कहां कि जब मलय घटक ने देखा कि वह इस मामले में बुरी तरह से फंसने वाले हैं तो उन्होंने तहसीन अहमद के पिता शकील अहमद को टीएमसी से निकलवा दिया लेकिन इस बात को सब जानते हैं कि शकील अहमद के साथ मलय घटक के काफी करीबी रिश्ते रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page