रेल पार में अनियंत्रित वाहन का तांडव कई लोग घायल लोगों ने कहा बंगाल पुलिस की गाड़ी को चला रहा था नशे में धूत सीआईएसफ का जवान
1 min read
:आसनसोल नगर निगम के 25 नंबर वार्ड इलाके में रेल पार क्षेत्र में कल रात उस वक्त हंगामा बरपा हो गया जब स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल पुलिस की एक वैन अचानक अनियंत्रित होकर रेल पार क्षेत्र के एक संकरी गली में घुस गई जिससे कि लगभग 5 से 6 लोग घायल हो गए जिसमें से एक 7 साल की बच्ची बेहद गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है इतना ही नहीं अनियंत्रित गाड़ी ने कई वाहनों को भी अपने चपेट में ले लिया और कब्रिस्तान की दीवार को भी तोड़ दिया इस बारे में स्थानीय निवासियों ने बताया कि वेस्ट बंगाल पुलिस की एक गाड़ी को सीआईएसएफ का एक जवान चला रहा था स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीआईएसएफ का जवान शराब के नशे में था और 25 नंबर वार्ड इलाके में आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण क्षेत्र की तरफ से एक बेहद संकरी गली से उसने पश्चिम बंगाल पुलिस की उस गाड़ी को बेहद तेज गति से गली के अंदर घुसाने का प्रयास किया लेकिन गली बहुत छोटी थी इस वजह से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गाड़ी ने कई वाहनों को टक्कर मारी जिस वजह से कई ऑटो को नुकसान पहुंचा इस घटना में लगभग 5 से 6 लोगों को चोट भी लगी इसमें से 7 साल की एक बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई उस इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है वहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी पसर गई और उन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया गाड़ी में व्यापक तोड़फोड़ भी की गई घटना की खबर पाकर पुलिस और केंद्रीय बल के जवान मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आरोपी सीआईएसएफ जवान को हिरासत में ले लिया घटना की वजह से इलाके में व्यापक तनाव पसर गया स्थानीय लोगों का कहना है कि आज ही रेल पार में टीएमसी सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान टीएमसी प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए आए थे यहां का माहौल बहुत ही सकारात्मक था स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस द्वारा साजिश के तहत यहां के माहौल को बिगाड़ने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है














