रानीगंज में मतदान से पहले अंडाल की सभा में टीएमसी प्रत्याशी कालो बरन मंडल ने दिखाया दम।
1 min read
अंडाल :रानीगंज के टीएमसी प्रत्याशी कालो बरण मंडल के समर्थन में आज अंडाल साउथ बाजार मोड में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था यहां टीएमसी प्रत्याशी द्वारा जनसंपर्क किया गया उन्होंने लोगों से मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि वह आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी के पक्ष मतदान करें उन्होंने कहां की ममता बनर्जी के नेतृत्व में पिछले 15 सालों में जो विकास कार्य हुए हैं उसे देखते हुए आने वाले बंगाल चुनाव में टीएमसी को ही एक बार फिर से समर्थन दें इस मौके पर हजारों की संख्या में समर्थकों ने हाथों में झंडा लेकर अपने प्रत्याशी के नाम के जयकारे लगाए इस मौके पर टीएमसी प्रत्याशी कालो बरन मंडल ने कहा अगर वह रानीगंज विधानसभा सीट से जीतते हैं तो यह जीत उनकी नहीं ममता बनर्जी की होगी क्योंकि ममता बनर्जी के नेतृत्व में ही रानीगंज के विभिन्न इलाकों में विकास के कई काम किए गए हैं और भविष्य में भी किए जाएंगे उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बंगाल में टीएमसी का हराने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है लेकिन उससे कोई फायदा नहीं होगा आखिरकार फैसला जनता को करना है और जनता ने अपना मन बना लिया है। इस मौके पर यहां पश्चिम वर्धमान युवा टीएमसी अध्यक्ष पार्थो देवासी पंचायत कर्माध्यक्ष मुस्तफा खान महफूज आलम सैयद महफुजुल हुसैन एसके जुम्मन टोनु दा रामप्रसादपुर पंचायत प्रधान विजय यादव अमीन खान इरशाद आलम आदि उपस्थित थे














