जमुड़िया के टीएमसी प्रत्याशी हरेराम सिंह के समर्थन में आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की सभा
1 min read
:आसनसोल लोक सभा केंद्र के टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज जमुरिया के निघा क्षेत्र में जमुरिया के टीएमसी प्रत्याशी हरे राम सिंह के समर्थन में एक सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे यहां पर हरे राम सिंह सहित इस क्षेत्र के तमाम टीएमसी नेता और बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे इस दौरान यहां शत्रुघ्न सिन्हा का भव्य स्वागत किया गया इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार पिछले 2014 से चल रही है उन्होंने अब तक कई वादे किए हैं लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया सबसे अंतिम जो गारंटी की बात उन्होंने कही थी वह महिला आरक्षण की बात परसों महिला आरक्षण बिल जिसे विपक्ष के विरोध के चलते पास नहीं करवाया जा सका उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब केंद्र की सरकार कोई बिल लाई और उसे पास नहीं करवाया जा सका उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की यह बहुत बड़ी असफलता है और उन्हें विपक्ष का शुक्रिया अदा करना चाहिए कि विपक्ष नेताओं द्वारा अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफा की मांग नहीं की गई है इसके साथ ही टीएमसी सांसद ने कहा कि नरेंद्र मोदी को चाहिए कि वह अपने पद से त्यागपत्र दे दें और किसी महिला को प्रधानमंत्री बनाएं अगर उन्हें महिला सशक्तिकरण के इतनी फिक्र है तो उन्हें अपना पद किसी महिला को दे देना चाहिए इसके साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आने वाले समय में ममता बनर्जी देश के प्रधानमंत्री बनने वाली हैं इसके साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिल पास नहीं होने के बाद कल प्रधानमंत्री देश के नाम संदेश देने के लिए टीवी पर आए थे और उनकी हालत ऐसी हो गई थी कि मानों वह रो देंगे वही जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह ने कहा की 2021 में जब यहां से टीएमसी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव और लड़ने के लिए आए थे तब उन्होंने यहां की जनता से अनुरोध किया था कि उन्हें मौका दिया जाए वह जमुरिया के लोगों की सेवा करेंगे उन्हें इस बात की खुशी है कि जमुड़िया के लोगों ने उनकी बात को सुना उनके अनुरोध को स्वीकार किया और उन्हें यहां से विधायक बनने का मौका दिया उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में उन्होंने जमुड़िया के लोगों की सेवा करने का पूरा प्रयास किया है और आज वह एक बार फिर जनता के सामने आए हैं उनसे अनुरोध करना चाहते हैं कि उन्हें फिर से एक बार मौका दिया जाए जो थोड़े बहुत काम अधूरे रह गए हैं वह अगली बार जरूर पूरे कर लिए जाएंगे उन्होंने उपस्थित जनता से कहां की उन्हें अपने आप विचार करना है कि वह किसके लिए वोट करेंगे एक तरफ नरेंद्र मोदी की सरकार है जो अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं करते दूसरी तरफ ममता बनर्जी है जिन्होंने इस राज्य के सभी लोगों को अपने बच्चों की तरह संभाल कर रखा है














