कल सचिन पायलट की सभा को अनुमति न दिए जाने के खिलाफ कुल्टी कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी रवि यादव के नेतृत्व में कुल्टी थाने के सामने विरोध प्रदर्शन
1 min read
:कांग्रेस के कुल्टी से प्रत्याशी रवि यादव के नेतृत्व में आज कांग्रेस द्वारा कुल्टी थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया गया दरअसल कल कांग्रेस नेता सचिन पायलट पप्पू यादव और इरफान अंसारी कुल्टी में सभा करने के लिए आने वाले हैं कांग्रेस की तरफ से इसके लिए चुनाव आयोग से अनुमति ली गई थी लेकिन आज कुल्टी थाना की तरफ से कांग्रेस को जानकारी दी गई की कांग्रेस सचिन पायलट की वह सभा आयोजित नहीं कर सकती इसे लेकर आज रवि यादव के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा थाने के सामने प्रदर्शन किया गया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई इस बारे में रवि यादव ने कहा कि जब चुनाव आयोग से कल की सभा के लिए अनुमति ले ली गई थी तब किस वजह से कुल्टी थाना द्वारा अनुमति नहीं दी गई यह बताना होगा उन्होंने कहा कि कल टीएमसी की सभा है गृहमंत्री अमित शाह कल कुल्टी में आ रहे हैं ऐसे में सिर्फ कांग्रेस को ही अनुमति क्यों नहीं दी गई यह समझ में नहीं आ रहा है रवि यादव ने साफ कहा कि भाजपा और टीएमसी दोनों ही कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से डर चुके हैं इस वजह से कांग्रेस के प्रचार पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है














