केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी पहुंचे रानीगंज रानीगंज के अस्तित्व पर उठे सवालों को किया खारिज कहा रानीगंज को नहीं है कोई खतरा
1 min read
रानीगंज से समीर बाद्यकर की रिपोर्ट
:केंद्र सरकार में कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी आज रानीगंज के स्पोर्ट्स असेंबली पहुंचे यहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया इस मौके पर यहां रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पार्थ घोष भाजपा मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह दिनेश सोनी सहित तमाम स्थानीय भाजपा नेता उपस्थित से सबसे पहले पार्थ घोष ने केंद्रीय मंत्री को फूलों का गुलदस्ता देखकर उनका स्वागत किया इसके उपरांत शमशेर सिंह और दिनेश सोनी ने भी उन्हें फूलों का गुलदस्ता दिया और उनका स्पोर्ट्स असेंबली में स्वागत किया इसके बाद जी किशन रेड्डी ने यहां के भाजपा नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत की और किस तरह से भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित की जाए इसे लेकर यहां के भाजपा कार्यकर्ताओं को कुछ दिशा निर्देश दिए यहां पर उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जी किशन रेड्डी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि रखा है 2 दिन पहले संसद में महिला आरक्षण बिल को लाया गया था लेकिन कांग्रेस डीएमके सहित अन्य विपक्षी राजनीतिक पार्टियों की वजह से वह बिल पास नहीं हो सका और आजादी के तकरीबन 80 सालों के बाद भी महिलाओं को वह अधिकार प्राप्त नहीं हो सके जिनकी वह हकदार हैं हालांकि केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ऐसी सरकार चल रही है जो असंभव को संभव करके दिखाती है उन्होंने साफ कहा कि नरेंद्र मोदी ने अगर महिलाओं को आरक्षण देने का मन बना लिया है तो आज नहीं तो कल यह होकर रहेगा और विपक्ष इसे रोक नहीं सकती। वही जी किशन रेड्डी ने यह भी कहा कि आजादी को लगभग 80 साल पूरे होने को है लेकिन पहली बार देश में एक ऐसा प्रधानमंत्री हुआ है जो भारत को विकसित देशों की श्रेणी में रखना चाहता है सिर्फ चाहता ही नहीं इस दिशा में कार्य भी किया जा रहा है और उन्हें पूरा भरोसा है कि जो लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखा है की 2047 तक भारत को विकसित बनाना होगा वह लक्ष्य जरूर पूरा कर लिया जाएगा वही जब पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री से सवाल किया की रानीगंज में कोयला माफियाओं का दबदबा काफी बढ़ गया है इसे लेकर केंद्र सरकार और खासकर कोयला मंत्रालय क्या कदम उठाने जा रहा है तो उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद इसका विस्तार से खुलासा होगा उन्होंने साफ कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में किसी भी माफिया को पनपने नहीं दिया जाएगा उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद बंगाल में भी डबल इंजन की सरकार बनेगी और तब किसी भी माफिया को छुपने की जगह नहीं मिलेगी वहीं आज के कार्यक्रम के दौरान रानीगंज बचाओ कमेटी की तरफ से भी केंद्रीय कोयला मंत्री से मुलाकात की गई और रानीगंज के अस्तित्व को लेकर जो सवाल खड़े हुए हैं वह केंद्रीय कोयला मंत्री के सामने रखे गए केंद्रीय कोयला मंत्री ने उनकी बातों को सुना और आश्वासन दिया कि रानीगंज को खाली करने की कोई परियोजना केंद्र सरकार की नहीं है उन्होंने लोगों को किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी














