आसनसोल उत्तर के कांग्रेस प्रत्याशी प्रसनजीत पुईतुंडी ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मुर्गासोल दिलदारनगर आदि इलाकों में किया चुनाव प्रचार
1 min read
:अब जबकि बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए सिर्फ दो दिन ही प्रचार के लिए बचे हैं सभी पार्टियों की तरफ से धुआंधार तरीके से चुनाव प्रचार किया जा रहा है ताकि बच्चे हुए समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा जा सके और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाया जा सके आसनसोल उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रसनजीत पुईतुंडी भी लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं आपको बता दें कि कांग्रेस की तरफ से अन्य पार्टियों के मुकाबले थोड़ी देर में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई थी लेकिन जब से आसनसोल उत्तर के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा हुई है प्रसनजीत पुईतुंडी लगातार धुआंधार प्रचार कर रहे हैं जनसंपर्क बना रहे हैं और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं कि बंगाल का विकास एकमात्र कांग्रेस के जरिए ही संभव है बंगाल के इतिहास का हवाला देते हुए कांग्रेस के प्रत्याशी लोगों को यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि बंगाल में जब भी विकास हुआ है उसके पीछे कांग्रेस का ही हाथ रहा है इसी कड़ी में आज कांग्रेस की तरफ से आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मुर्गा सोल मोड दिलदारनगर ऑटो मार्केट तथा आश्रम मोड पर वेटरन पेट्रोल पंप के निकट चुनाव प्रचार किया गया यहां पर प्रसनजीत पुईतुंडी के अलावा अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे यहां पर लोगों से मुलाकात की गई और आने वाले विधानसभा चुनाव में 23 अप्रैल को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई














