shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

कुल्टी से टीएमसी प्रत्याशी अभिजीत घटक के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे मशहूर क्रिकेटर और टीएमसी सांसद यूसुफ पठान

1 min read

 

कुल्टी :कुल्टी से टीएमसी प्रत्याशी अभिजीत घटक के समर्थन में आज टीएमसी के सांसद और भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी यूसुफ पठान एक रोड शो करने के लिए पहुंचे वर्ल्ड कप विजेता क्रिकेटर को अपने बीच पाकर टीएमसी कार्यकर्ताओं का जोश सातवें आसमान पर था अभिजीत घटक को साथ लेकर यूसुफ पठान ने एक बड़ा रोड शो किया अभिजीत घटक और युसुफ पठान दोनों ने उपस्थित टीएमसी कार्यकर्ताओं और आम जनता का अभिवादन स्वीकार किया विश्व कप विजेता क्रिकेटर को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां पर मौजूद थे यूसुफ पठान ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया इसके उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए यूसुफ पठान ने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर ममता बनर्जी ने पिछले 15 सालों में बंगाल में जो काम किया है उसकी मिसाल देश में और किसी राज्य में नहीं है उन्होंने साफ कहा कि ममता बनर्जी ने जो काम किया है उस वजह से लोगों का विश्वास टीएमसी पर और ज्यादा मजबूत हुआ है और इस बार के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर टीएमसी को जीत हासिल होगी वहीं एस आई आर को लेकर उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास जायज दस्तावेज है उनके नाम भी काटे गए हैं और ऐसा करके भाजपा को अगर लगता है कि वह बंगाल को जीत लेगी तो वह गलत सोच रही है बंगाल की जनता हमेशा ममता बनर्जी और टीएमसी के साथ खड़ी रहेगी इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुल्टी में आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है टीएमसी प्रत्याशी के लिए उन्होंने लोगों के मन में जो प्यार और अपनापन देखा है उससे उन्हें विश्वास हो गया है कि यहां से टीएमसी के प्रत्याशी अभिजीत घटक जरूर जीतेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page