shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

मातृशक्ति फॉर्म भरने को लेकर भाजपा ने टीएमसी पर लगाया उनके कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप

1 min read

:आसनसोल के लालबंगला इलाके में मातृशक्ति फॉर्म भरने को लेकर भारी तनाव पसर गया. बीजेपी ने आरोप लगाया कि फॉर्म भरने की प्रक्रिया के दौरान उसके कार्यकर्ताओं पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला किया।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, वार्ड नंबर 15 के तृणमूल पार्षद श्याम सोरेन के नेतृत्व में 20-22 लोगों के समूह ने अचानक लाठी-डंडे, लात-घूंसे से हमला कर दिया. घटना में भाजपा कार्यकर्ता तेज प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके अलावा एक महिला कर्मी राखी हांसदा के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया और उनके कपड़े फाड़ दिये गये.

बीजेपी का प्रचार करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप लगाया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद आसनसोल नॉर्थ विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार कृष्णेंदु मुखर्जी मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा की और तृणमूल पर ”हिंसा की राजनीति” करने का आरोप लगाया. इसके अलावा, उन्होंने दावा किया, पुलिस टीएमसी के कार्यकर्ताओं के साथ मिली हुई है, जिसके परिणामस्वरूप उनके हमले बढ़ रहे हैं

इस घटना को लेकर बीजेपी ने आसनसोल नॉर्थ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने प्रदर्शन और घेराव शुरू कर दिया। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page