पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने कल्ला में किया रोड जाम
1 min read
:पीने का पानी न मिलने की वजह से परेशान लोगों ने कल आसनसोल के कल्ला इलाके में स्थित हरिपद हाई स्कूल के पास रोड जाम कर दिया इनका कहना है कि पिछले एक हफ्ते से भी ज्यादा समय से इन्हें पीने का पानी नहीं मिल रहा है और यह आज की बात नहीं है पानी की यह परेशानी इन्हें लगातार झेलनी पड़ रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इन लोगों का साफ कहना था कि चुनाव आते ही नेता उनके पास आ जाते हैं और वोट मांगने लगते हैं लेकिन पानी की परेशानी को दूर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने साफ कहा कि जब तक उन्हें पीने का पानी उपलब्ध नहीं होता वह लोग वोट का बहिष्कार करेंगे इनका कहना था कि चुनाव आते ही नेता मतदाताओं के पास आते हैं यहां तक कि उनके पैरों पर गिरकर वोट का अनुरोध करते हैं लेकिन जनता की समस्याओं का निराकरण नहीं करते इसी से नाराज स्थानीय लोगों ने रोड जाम कर दिया इसी बीच देखा गया कि एक महिला स्कूटी से वहां से पार होने का प्रयास कर रही थी लेकिन प्रदर्शनकारीयों ने उसे रोक लिया इसके बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ महिला की बहस शुरू हो गई जब वहां पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने महिला से बात करने का प्रयास किया तो महिला ने बेहद बदतमीजी दिखाते हुए पत्रकार का माइक छीन कर फेंक दिया














